Advertisement

नगर निगम के दो वार्ड माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित, जोन क्षेत्र के सभी दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// नगर निगम अम्बिकपुर के गौरी वार्ड एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर अम्बिकापुर प्रदीप साहू ने दोनो वार्डो में चारो दिशाओं में क्षेत्र तय कर माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। चिन्हांकित क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकाने एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगेे । माइक्रो कंटेन्मेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति की जाएगी । सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। गौरी वार्ड में पूर्व दिशा में देवनाथ पांडेय के घर से सरगुजा सदन के पूर्वी कोने तक, पश्चिम में सरगुजा सदन के पश्चिम कोने से शिवनाथ पांडेय के घर तक, दक्षिण में सरगुजा सदन के पूर्वी कोने से सरगुजा सदन के पश्चिमी कोने तक, उत्तर में शिवनाथ पांडेय के घर से देवनाथ पांडेय के घर तक को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड में पूर्व में श्याम सिंह के घर से चिकवा के घर तक , पश्चिम में जोसफिना तिर्की के घर से जीवधन के घर तक , उत्तर में जीवधन के घर से श्याम सिंह के घर तक तथा दक्षिण में चिकवा के घर से जोसफिना तिर्की के घर तक को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। गौरी वार्ड हेतु सहायक राजस्व निरीक्षक देवेश्वर सिंह को प्रभारी अधिकारी एवं उप अभियंता प्रदीप पैकरा को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है । शहीद चंद्रशेखर वार्ड हेतु सहायक राजस्व निरीक्षक रितेश गुप्ता को प्रभारी अधिकारी एवं उप अभियंता दुष्यंत बजाज को पर्यवेक्षक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47