Advertisement

16 अगस्त को होगी एनएमडीसी सीएसआर अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा बैठक!

16 अगस्त को होगी एनएमडीसी सीएसआर अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा बैठक!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जगदलपुर/ कमिश्नर बस्तर संभाग डोमनसिंह की अध्यक्षता में 16 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग के सभाकक्ष में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के परिक्षेत्र विकास निधि मद अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 हेतु प्रस्तावित नवीन कार्ययोजना में उल्लेखित कार्यों का औचित्य उपलब्ध कराने की अद्यतन स्थिति, नगरनार के ग्राम कोपागुड़ा में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण एवं ग्राम चोकावाड़ा में प्रस्तावित आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक भवन निर्माण की अद्यतन स्थिति, एनएमडीसी सीएसआर मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, एनएमडीसी सीएसआर मदांतर्गत एनएमडीसी से प्राप्त होने वाली शेष राशि की स्थिति इत्यादि की समीक्षा की जाएगी। उक्त बैठक में एनएमडीसी सीएसआर के कार्यों का संपादन करने वाले नोडल अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त अद्यतन जानकारी सहित बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47