Advertisement

प्रयोगशाला सहायक एवं तकनीशियन हेतु भर्ती परीक्षा 25 अगस्त को, दो पालियों में होगी परीक्षा, पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रयोगशाला सहायक एवं तकनीशियन हेतु भर्ती परीक्षा 25 अगस्त को, दो पालियों में होगी परीक्षा, पर्यवेक्षक नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर //छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 25 अगस्त 2024 को प्रयोगशला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक परीक्षा की गोपनीय सामग्री 25 अगस्त 2024 को जिला कोषालय अम्बिकापुर के स्ट्रांगरूम से प्रथम पाली हेतु 08ः00 बजे एवं द्वितीय पाली हेतु 12ः30 बजे तक प्राप्त करेंगे तथा परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घण्टा पूर्व संबंधित केन्द्राध्यक्ष को सौंपेंगे।
परीक्षा समाप्ति के पश्चात् केन्द्राध्यक्ष के साथ गोपनीय सामग्री की सील बंद बॉक्स को-ऑर्डिनेटर या प्राचार्य राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के पास जमा कराएंगे।
ये परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक कुल 14 परीक्षा केन्द्रों में एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02ः00 से 04ः15 बजे परीक्षा तक कुल 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जावेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47