Advertisement

नक्सल मामले में राज्य के गृह मंत्री असफल इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री बैठक लेने आ रहे !

नक्सल मामले में राज्य के गृह मंत्री असफल इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री बैठक लेने आ रहे !

भाजपा सरकार 8 महीने में नक्सल मामले में कोई ठोस नीति नहीं बन पाई !

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नक्सल मामले में राज्य के गृह मंत्री असफल हैं इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री बैठक लेने आ रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री कभी कहते हैं कि नक्सलियों से फोन पर चर्चा करेंगे कभी नक्सलियों से आन लाईन सुझाव मांगते हैं। गृहमंत्री को समझ नही आ रहा है कि नक्सलवाद को खत्म करने कैसे योजनाबद्ध काम करे? सरकार के ढुल मूल रवैया के चलते ही नक्सली एक बार फिर पैर पसार रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सली आतंक बढ़ा है। 8 महीने में सरकार नक्सलवाद को लेकर कोई ठोस नीति या योजना नहीं बना पायी। नक्सली हमले में निर्दोष लोगों की जाने जा रही है जवान शहीद हो रहे हैं। नक्सलवाद खत्म करने के मोर्चे पर पूरी तरीका से सरकार विफल हो गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास विकास और सुरक्षा के नीति पर काम किया गया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता से सुझाव लेकर नक्सल मोर्चे पर काम किया गया था जिसका ही परिणाम है कि नक्सली वारदात में 68 प्रतिशत की कमी आई थी। बीहड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बटालियन के तैनातियों की गई। पुलिस और आम जनता मिलकर नक्सलवाद के खिलाफ खड़े थे।नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता का विश्वास सरकार पर बढा था। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल खोले गए स्वास्थ्य रोजगार की सुविधा दी गई जिसका परिणाम है कि नक्सली भागने को मजबूर हुए थे 8 महीने में भाजपा की सरकार में नक्सली फिर वापस आ रहे हैं यह सरकार की नाकामी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05