Advertisement

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाए गए ग्राम पंचायतों में पौधे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाए गए ग्राम पंचायतों में पौधे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक पेड़ मां के अभियान पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के अभियान के माध्यम से नागरिक पेड़ों के साथ तस्वीर लेकर उसे लाईव पोर्टल https://merilife.nic.in में अपलोड भी किया गया। जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित बनाने का कार्य महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य क्रियान्वयन एजेंसी वन विभाग, उद्यानिकी, रेशम, वाटरशेड के समन्वय से वृहद पैमाने पर सतत रूप से किया जा रहा है। अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थलों में गांव के बुजुर्ग, जागरूक नागरिक, आंगनबाड़ी, स्कूल में, महात्मा गांधी नरेगा के हितग्राही, प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के हितग्राही के माध्यम से पौधरोपण किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47