Advertisement

कलेक्टर द्वारा नियुक्त मेंटोर कर रहे हैं जिले के प्राइवेट स्कूलों में निरीक्षण

कलेक्टर द्वारा नियुक्त मेंटोर कर रहे हैं जिले के प्राइवेट स्कूलों में निरीक्षण

आर. टी. ई. के तहत प्रवेश लिए बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं की जांच के लिए नियुक्त किए गए हैं मेंटोर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर//विगत दिवस श्री जितेन्द्र कुमार साहू संकुल समन्वयक (शा.बा.उ.मा. विद्यालय सूरजपुर) एवं नवनियुक्त मेंटोर श्री धर्मपाल सिंह (डिविजनल कोऑर्डिनेटर प्रतापपुर) के द्वारा स्थानीय निजी विद्यालय साधूराम विद्या मंदिर (एस.आर व्ही एम.) सूरजपुर वेदान्ता पब्लिक स्कूल सूरजपुर का तथा श्री राम यादव संकुल समन्वयक (संकुल केन्द्र भैयाथान) तथा मेटोर श्री दीपक कुमार साहू (जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना) के द्वारा विकासखंड भैयाथान अन्तर्गत संचालित निजी विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर भैयाथान व नेहरू बाल विद्या मंदिर भैयाथान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के मध्य सभी विद्यालयों के पाठ्यक्रम व मूलभूत सुविधाओं सहित निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आर.टी.आई) के तहत् अध्ययनरत् विद्यार्थियों की योजनान्तर्गत शाला त्यागी विद्यार्थियों की जानकारी ली गयी। विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है अथवा नहीं, इसका भी संज्ञान लिया गया।
ज्ञात हो कि राज्य में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आर.टी.आई) के तहत् अध्ययनरत् विद्यार्थियों के बड़े पैमाने में विद्यालय त्याग किया जा रहा था जिसपर अंकुश लगाने राज्य शासन के द्वारा जिले के कलेक्टर को प्रत्येक स्कूल में एक मेटोर नियुक्त करने हेतु आदेशित किया गया था साथ ही एक जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है जिसमें जिले के कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास), जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, एक प्राचार्य एंव एक अभिभावक को सम्मिलित किया गया है। मैटोर द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण की समीक्षा इसी जिला स्तरीय समिति के द्वारा किया जाना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47