उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मतदाता जागरूकता कार्य हेतु जिला एवं खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त!

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2024!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मतदाता जागरूकता कार्य हेतु जिला एवं खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त!

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उत्तर बस्तर कांकेर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2024-25 कराये जाने हेतु आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया सरलता से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्य का प्रचार-प्रसार अभियान की योजना ‘‘जागव बोटर’’ (जाबो) के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा जिला स्तर एवं खंड स्तर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार को जिले के समस्त नगरीय निकाय (नगर पंचायत नरहरपुर को छोड़कर) हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर श्री दीपक कुमार ठाकुर (प्रभारी), नरहरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री कीर्ति कुमार साहू, चारामा के खंड शिक्षा अधिकारी श्री केशव राम साहू, भानुप्रतापपुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री सदेसिंह कोमरे, दुर्गूकोंदल के खंड शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद कोसरे, अंतागढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ठाकुर और कोयलीबेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी केजूराम सिन्हा को विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!