
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
जिले में अब तक 462.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज!
जिले में अब तक 462.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर // भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11.8 मि.मी. वर्षा लुण्ड्रा तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 462.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2024 से 23 अगस्त 2024 तक अम्बिकापुर में 497.9, दरिमा में 432, लुण्ड्रा में 655.7, सीतापुर में 451.1, लखनपुर में 432, उदयपुर में 377.6, बतौली में 477.3 एवं मैनपाट में 376.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।











