Advertisement

जिले में अब तक 12 हजार 349 क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में गोठानो में वर्मी खाद निर्माण तथा विक्रय तेज गति से जारी है। खरीफ फसल के सीजन को देखते हुए किसानों को वर्मी खाद से फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में उत्पादित 12 हजार 349 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। वर्मी खाद के विक्रय से गोठान प्रबंधन समिति तथा स्व सहायता समूहों को आर्थिक सम्बल मिलता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय विभागों में कुल 4 हजार 700 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है जिसमे उद्यान विभाग को 2 हजार 912 क्विंटल, रेशम विभाग को 941 क्विंटल, कृषि विभाग को 440 क्विंटल, वन विभाग को 257 क्विंटल तथा कृषि विज्ञान केंद्र को 150 क्विंटल खाद का विक्रय किया गया है।  इसी तरह सहकारी समितियों में केसीसी के माध्यम से 661 किसानों को 3 हजार 676 क्विंटल तथा बिना केसीसी के 841 किसानों को 3 हजार 813 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय किया गया है। कुल 15 हजार 502 किसानों को 7 हजार 490 क्विंटल तथा अन्य को 158 क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57