Advertisement

रामानुजनगर के विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का किया गया आयोजन

रामानुजनगर के विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का किया गया आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशन, कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के आदेशानुसार चंद्रयान 3 की सफलता का पर्व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन जिले के सभी विद्यालयों में किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम कराये गए। इसी तारतम्य में विकासखण्ड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय में 46 छात्रों ने चंदा मामा को पत्र लिखा तथा 55 छात्र छात्राओं ने पोस्टर एवं चित्रकला में भाग लिया। बच्चों को एनसीईआरटी द्वारा जारी वीडियो दिखाया गया। माई गवर्नमेंट एप से 10 विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता कराया गया जिसमे बच्चों को ई प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में शामिल सभी विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को अंतरिक्ष दिवस के बारे में शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पिछले साल अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को मिली अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त, 2023 को चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की। भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने वह उपलब्धि हासिल की जो पहले किसी अन्य देश ने नहीं की थी। इसलिए चंद्रयान-3 की सफलता का यह एक पर्व है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानपाठक बी आर हितकर, महेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव, अनिता सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, सरिता सिंह सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47