Advertisement

वनमण्डल विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध रूप से वनभूमि में अतिक्रमण के उद्देश्य से जोताई कोड़ाई कर रहे, 02 नग ट्रैक्टर को किया गया जप्त

वनमण्डल विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध रूप से वनभूमि में अतिक्रमण के उद्देश्य से जोताई कोड़ाई कर रहे, 02 नग ट्रैक्टर को किया गया जप्त

सूरजपुर// वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर पंकज कमल के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी सूरजपुर अनिल सिंह के नेतृत्व तथा वनपरिक्षेत्राधिकारी सूरजपुर उमेश कुमार वस्त्रकार की उपस्थिति में मध्य रात्रि लगभग 11.00 बजे उड़नदस्ता दल सूरजपुर वनमण्डल, उडनदस्ता सरगुजा पुलिस एवं उपपरिक्षेत्र जयनगर की टीम के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि गश्ती के दौरान कक्ष क्रमांक पी-2533 वनखण्ड आमगांव बीट-महाबीरपुर में अवैध रूप से वनभूमि में अतिक्रमण के उद्देश्य से जोताई कोड़ाई कर रहे 02 नग ट्रैक्टर को जप्त किया गया। ट्रैक्टर महिन्द्रा नोवो 605 डी.आई. पंजीयन क्रमांक सोल्ड को वाहन स्वामी श्री सुमित केरकेट्टा आत्मज मंगलु राम जाति उरांव साकिन कोलडिहा तथा ट्रैक्टर आयशर 380 यू.एस.जे. पंजीयन क्रमांक सोल्ड को वाहन स्वामी श्री धरमसाय केरकेट्टा आत्मज धुरसाय केरकेट्टा जाति उरांव साकिन कोलडिहा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा (छ०ग०) से जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ग. भारतीय वन (छ.ग. संशोधन) अधिनियम 1983 संशोधित धारा 52 (1) एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 63 (ग) के तहत् कार्यवाही की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यवाही के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी सूरजपुर वनमण्डल शैलेष कुमार गुप्ता, परिक्षेत्र सहायक जयनगर धीरेन्द्र कुमार सिंह, परिक्षेत्र सहायक कसकेला मनोज जायसवाल, श्रीमति कांता मिंज वनपाल, राजकुमार राजवाडे वनरक्षक, संदीप कुमार कुजूर वनरक्षक, महेन्द्र प्रसाद वनरक्षक, अजय राजवाडे वनरक्षक आदि वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47