Advertisement

प्रयोगशाला सहायक एवं तकनीशियन भर्ती परीक्षा 25 अगस्त को

प्रयोगशाला सहायक एवं तकनीशियन भर्ती परीक्षा 25 अगस्त को

5634 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उत्तर बस्तर कांकेर// छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा आगामी रविवार 25 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक जिसमें 03 हजार 128 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 04.15 बजे तक जिसमें 02 हजार 506 इस प्रकार परीक्षा में कुल 05 हजार 634 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक स्कूल शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
ज्ञात हो कि प्रथम एवं द्वितीय पाली की परीक्षा आयोजन के लिए 09 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर,, शासकीय विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय जिला शिक्षा संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र डाईट कांकेर और शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट को परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05