राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 29 अगस्त को

01 से 19 वर्ष तक के समस्त बच्चों को कृमि नाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई जायेगी

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर// जिले में 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम व 04 सितम्बर 2024 को मॉपअप दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के 01 से 19 वर्ष तक के समस्त बच्चों को कृमि नाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई जायेगी तथा जो बच्चे 29 अगस्त 2024 को कृमिनाशक गोली खाने से वंचित रह जायेंगे उन्हें 04 सितम्बर 2024 मॉपअप दिवस के दिन गोली खिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कृमि नाशक गोली के सेवन से बच्चों, किशोर, किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर, एनीमिया के रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शाला के उपस्थिति में सुधार होती है। जिले के कुल 2471 शासकीय विद्यालय, 171 निजी विद्यालय, 09 शासकीय महाविद्यालय, 08 आई.टी.आई., 01 पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं 2141 आंगनबाड़ी केन्द्र है जिनमें लक्षित बच्चों की संख्या 298334 है। जिसमें 01 वर्ष से 05 वर्ष तक 79138 पंजीकृत एवं शाला त्यागी लक्षित बच्चे है, जिनको आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा कृमि नाशक दवा खिलाई जायेगी, तथा शाला त्यागी बच्चों को मितानिन द्वारा चिन्हांकित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कृमि नाशक की गोली खिलाई जायेगी। 06 वर्ष से 19 वर्ष तक के लक्षित बच्चों की संख्या 219196 है, जिन्हें समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूलों एवं आई.टी.आई. में तथा कॉलेज के प्रथम वर्ष के बच्चों को नोडल शिक्षकों के माध्यम से कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। जिले में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के समन्वय से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।