Advertisement

नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे विधि से संघर्षरत बालक किया गया गिरफ्तार।

नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे विधि से संघर्षरत बालक किया गया गिरफ्तार।

सरगुजा //पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थिया द्वारा दिनांक 21/08/24 कों थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की घटना दिनांक 19/08/24 कों घर से बिना बताये कही चली गई हैं, आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किया गया जो खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थिया द्वारा शंका व्यक्ति किया गया कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात युवक बहला फुसला कर ले गया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 69/22 धारा 137 (2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका कों विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से उड़ीसा से बरामद कर पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि विधि से संघर्षरत बालक पीड़िता कों बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, विधि से संघर्षरत बालक से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 87, 64(1) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर विधि से संघर्षरत बालक कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक मुनेश्वर पन्ना, सुशील मिंज, सयनाथ लकड़ा, राजेश कुमार शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47