Advertisement

3 दिन में भाजपा सदस्यता अभियान पर्व को मनाने कार्यकर्ता भिड़ेंगे और लक्ष्य को पूरा करेंगे- ज्योतिनंद दुबे

3 दिन में भाजपा सदस्यता अभियान पर्व को मनाने कार्यकर्ता भिड़ेंगे और लक्ष्य को पूरा करेंगे- ज्योतिनंद दुबे

भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंबिकापुर//भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आज भाजपा सरगुजा जिले की महत्वपूर्ण बैठक सह कार्यशाला जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने तीनों विधानसभा सहित संसदीय सीट जीतने पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा जिला भाजपा संगठन ने प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए सभी लक्ष्य को बढ़ चढ़ कर पूरा किया है, इस बार सरगुजा को 150000 भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है और इस बार सरगुजा के समर्पित कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक लगभग ढाई लाख सदस्य बनाकर कीर्तिमान रखेंगे। सरगुजा में लगातार 3 दिन सदस्यता पर्व के रूप में कार्यकर्ता इस अभियान में भिड़ेंगे और लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
यह अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक 6 वर्षों में यह सदस्यता अभियान चलाया जाता है पिछली बार 2016 एवं 2019 में सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें सरगुजा जिले में लगभग 90 हजार सदस्य बने थे, उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यों को फिर से सदस्य बनना होगा। जिले के प्रत्येक बूथ में अभियान चलाकर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने तय किया है। 1 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर, 2 सितंबर को प्रदेश स्तर पर, 3 सितंबर को जिला स्तर पर, 4 सितंबर को मंडल स्तर पर तथा पांच सितंबर को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। प्रत्येक सांसद को 20 हजार तथा प्रत्येक विधायक को 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य संगठन ने तय किया है।
इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता के साथ सदस्यता अभियान के प्रक्रिया को पूरा करना है, ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के लिए हमें ज्यादा परिश्रम करना है, क्योंकि ऑनलाइन प्रक्रिया में कहीं कहीं इंटरनेट नेटवर्क कमजोर है, वहां हमें मैनुअल फॉर्म भर कर सदस्य बनना है। सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम हमें पूरा करना है।
इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि जब हम जनता के बीच जाएंगे तो लोगों का यह प्रश्न होगा कि हम बीजेपी से क्यों जुड़े, तो इसका जवाब हमें भाजपा सरकारों की शानदार उपलब्धियों को सामने रख कर उन्हें संतुष्ट करना होगा साथ हीं भाजपा एवं अन्य दलों के बीच के अंतर को समझाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय केवल भाजपा में ही बोला जाता है और राष्ट्रवाद की बात केवल भाजपा में ही होती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि सदस्यता अभियान को हमें पर्व के रूप में मानना है भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत और समर्पण के कारण हीं आज हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जाने जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान की पूरी प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी, विनोद हर्ष, फुलेश्वरी सिंह, डी के पुरिया, राजाराम भगत, राधेश्याम ठाकुर, विकास पाण्डेय, विजय व्यापारी, इंदर भगत, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, विश्वविजय तोमर, मधुसूदन शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, सुभाष अग्रवाल, रजनीश पांडे, राजेंद्र जायसवाल, जितेंद्र सोनी, संजीव वर्मा, विद्यानंद मिश्रा, सोनू तिग्गा, बालबाथ यादव, विनोद दुबे, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, नकुल सोनकर, दीपक तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, शरद सिन्हा, दुर्गा शंकर दास, रज्जू राम, अनिल सिंह, वैभव सिंह, रामकेश्वर राजवाड़े, श्रवण दास, चंद्रिका यादव, अनुज एक्का, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, अनामिका पैकरा, जयंत मिंज, सत्यनारायण साहू , श्रीराम यादव, प्रबोध सिंह एवम मयंक जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47