Advertisement

बाबा रामदेव मंदिर में आज जन्माष्टमी पर छप्पन भोग का आयोजन!

बाबा रामदेव मंदिर में आज जन्माष्टमी पर छप्पन भोग का आयोजन!

कांकेर। बाबा रामदेव मंदिर में 26 अगस्त को जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन भी होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंदिर समिती अध्यक्ष भागवत माहेश्वरी ने बताया 26 अगस्त की 8.30 बजे से राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता बच्चों के लिए आयोजित की गई है। रात 9 बजे से नृत्य प्रतियोगिता बच्चों के लिए आयोजित की जाएगी। रात 9.30 बजे से धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं। रात 10 बजे से मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता तीन वर्ग में बालक, महिला तथा पुरूष वर्ग में आयोजित की जाएगी। रात 11 बजे से भजन कीर्तन का दौर शुरू होगा। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाते महाआरती की जाएगी। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में अजय चोपड़ा, प्रकाश सोनी, निर्मल माहेश्वरी, मनोज चोपड़ा, सुनील माहेश्वरी, नवीन शर्मा, अपूर्व शर्मा, संतोष शर्मा, बबलू शर्मा, राजा राठी, अनिल कुमार सोनी, हेमू गांधी, पप्पु गांधी, शोभा माहेश्वरी, शारदा माहेश्वरी, हेमलता माहेश्वरी, नेहा माहेश्वरी आदि जुटे हुए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47