Advertisement

जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं: मंत्री केदार कश्यप

जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं: मंत्री केदार कश्यप

भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में शामिल हुए वनमंत्री

रायपुर// वनमंत्री केदार कश्यप ने आज बस्तर के ग्राम भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा झूला झुलाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

वनमंत्री कश्यप ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली आए। हम सभी कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं। समस्त जगत भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हों और सभी अपने जीवन को सकारात्मकता से भरें। यही मंगल कामना है।

यह कार्यक्रम तुलसी महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया गया था। मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भानपुरी, करंदोला सहित आसपास के लोग सम्मिलित हुए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05