Advertisement

भगवानपुर से खतरनाक कोबरा साँप का रेस्क्यू

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अम्बिकापुर शहर के मसहूर गायिका और एस.एन.स्टूडियो की संचालिका बबीता विश्वास भगवानपुर के घर से स्नेकमैन सत्यम द्विवेदी ने नाग साँप का रेस्क्यू कर परिवारजनों को सर्पदंश के दहसत से बचाया । बबीता के घर में साँप निकलने से पुरा परिवार दहसत में आ गया था । थोड़ा सा चूक होने से अनहोनी घटना घटना सकती थी । परिवार वालों के पास सत्यम के पिता राज नारायण द्विवेदी का नम्बर होने से उनसे सम्पर्क कर स्नेकमैन को बुलाया गया । स्नेकमैन तत्काल पहुंचा और रेस्कयू कर परिवार को सर्पदंश के भय से मुक्त किया । रेस्क्यू के समय पुरा मुहल्ला इकट्ठा होगया था । लोगों ने सत्यम को बहुत आशीर्वाद देते हुए और प्रदीप विश्वास ने कहा की काश ! जिला प्रशासन इस नवयुवक को स्थाई ढंग से आपदा प्रबंधन में रख लेता तो अम्बिकापुर नगर का बहुत बड़ा भलाई होता । सत्यम द्विवेदी के कारण आज उनके घर में बहुत बड़ा अनहोनी घटना घटने से बच गया । जितना जल्दी सत्यम स्पार्ट पर पहुँचता है उतना जल्दी साधन सम्पन्न प्रशासनिक अमला भी नहीं पहुँच सकता । इस नवयुवक में समाजसेवा करने का जोश और उमंग है। बरसात आते ही साँप निकलने का क्रम चालू हो जाता है । सत्यम एक शाल से इस कार्य को कर रहा है प्रतेक दिन चार-पाँच साँपों का रेस्क्यू करता है लगभग अभी तक तीन-चार हजार साँपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ चुका है। प्रशासन और राजनेता भी खूब तारीफ करते है। पर यदि देखा जाए तो इस रेस्क्यू में पेट्रोल खर्च वाहन खर्च व्यक्तिगत खर्च इस बालक का होता है । यह बालक अब समाज का धरोहर बन गया है जिसके लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करें । और स्थाई नोकरी मिल जाय तो बहुत अच्छा होगा ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05