Advertisement

नगर पंचायत देवभोग के लिए अधिसूचना जारी

नगर पंचायत देवभोग के लिए अधिसूचना जारी

जिले के पांचवें नगर पंचायत के रूप में होंगे स्थापित

देवभोग सहित ग्राम झाराबहाल एवं सोनामुंदी नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद// राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत देवभोग को नगर पंचायत के रूप में दर्जा प्रदान कर दिया गया है। इस संबंध में जरूरी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हो गई है। देवभोग के नगर पंचायत बन जाने से जिले में अब 5 नगर पंचायत हो जायेंगे। देवभोग नगर पंचायत में ग्राम पंचायत देवभोग सहित ग्राम पंचायत डोहेल के आश्रित ग्राम झाराबहाल एवं ग्राम पंचायत मुंगझर के आश्रित ग्राम सोनामुंदी भी शामिल होंगे। इससे देवभोग के 4157, झाराबहाल के 765 एवं सोनामुंदी के 365 इस प्रकार कुल 5287 जनसंख्या नगरीय सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को नगरीय निकायों की विशेष सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का सरलतम एवं आसान तरीकों से लोगों को लाभ मिल पायेगा। लोगों को नगर पंचायत क्षेत्र में आवास, बिजली, पानी, सड़क एवं स्ट्रीट लाईट आदि सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। साथ ही बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण के तहत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य भी नगरीय निकाय के अनुरूप किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47