Advertisement

मनेन्द्रगढ मार्ग का सुधार अनवरत जारी

मनेन्द्रगढ मार्ग का सुधार अनवरत जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उधर जन्माष्टमी के दिन पूर्व उपमुखमंत्री टीएस सिंहदेव के निरिक्षण उपरांत मनेन्द्रगढ मार्ग के जनसहयोग से सुधार का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा।आज मुख्यतः होटल शैलगिरी के आसपास के गडढों को भरने का काम किया जारहा है। आज करीब 6 हाईवा फिलिंग मटेरियल का उपयोग इस स्थान पर सडकों को सुचारु आवागमन के अनुरुप बनाने के लिये उपयोग में लाया गया। सडकों को सही करने के लिये उसी फिलिंग मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है जो कि नियमित सडकों को बनाने के दौरान उसका बेस बनाने में उपयोग लायी जाती हैं। सरकारी विभाग आमतौर पर मिट्टी या मलबे को गड्ढे में डालकर कार्यो से पल्ला झाड लेते हैं। लेकिन पूर्व उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसहयोग से सडक के गड्ढों को भरने के लिये गुणवत्ता वाला मटेरियल डाला जा रहा है एवं सुधार के लिये जेसीबी जैसी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। आज सुधार कार्य की देखरेख के लिये प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विशाल देवनाथ, वंश पंडित, आर्यन अग्रवाल, आनंद शील, सचिन सिंह आदि मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47