Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज और बेवजह आपराधिक मामला दर्ज करने के विरोध में पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज और बेवजह आपराधिक मामला दर्ज करने के विरोध में पुतला दहन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/दुर्ग जिले पाटन में शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज और बेवजह आपराधिक मामला दर्ज करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने को लेकर युवक कांग्रेसियो और और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा की अगुवाई में युंकाइयो ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत घड़ी चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला जलाने से रोकने के लिए घड़ी चौक पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी। पुलिस को चकमा दे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंकने में सफल हुए। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से प्रशासन को सूचित कर शांति पूर्वक थाने का घेराव करने जा रहे थे। उन पर बिना किसी सक्षम अधिकारी के दुर्भावना पूर्वक बर्बर तरीके लाठी चार्ज किया गया।150 से अधिक कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ पर झूठा अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोट आई है। न्याय मिलने तक युवक कांग्रेस पुलिस की दमनकारी नीतियों का संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में। रजनीश सिंह, हिमांशु जायसवाल, विकास केशरी, अविनाश कुमार, आतिफ़ राजा, आशीष जायसवाल, प्रीतिका विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, सतीश घोष, हर्षवर्धन सिंह, निलेश कश्यप, सुरेंद्र गुप्ता, ज्ञान तिवारी, गौतम गुप्ता, संजर नवाज़, राकेश सोनी, धीरज गुप्ता, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, राहुल विश्वास, सौरभ मिस्ट्री, दीपाँकर, विनय रजवाड़े, ध्रुव राजवाड़े, चंद्रमोहन, देवलाल रजवाड़े , जीवन लाल रजवाड़े, हिमांशु, अमरनाथ सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47