कृष्ण कुमार शर्मा बने स्वास्थ्य विभाग के ‘विधायक प्रतिनिधि’

कृष्ण कुमार शर्मा बने स्वास्थ्य विभाग के ‘विधायक प्रतिनिधि’

अम्बिकापुर। राजेश अग्रवाल जी विधायक अम्बिकापुर द्वारा कृष्ण कुमार शर्मा, निवासी नीलम भवन, दर्रीपारा अम्बिकापुर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व संबंध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर जिला सरगुजा का विधायक प्रतिनिधि मनोनित कर नियुक्त किया गया है। उल्लेखित है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर सरगुजा के समस्त शासकीय बैठक कार्यक्रमों तथा आयोजनों में माननीय विधायक की अनुपस्थिति में कृष्ण कुमार शर्मा प्रतिनिधत्व करेंगे। तद्नुसार बैठकों/कार्यक्रमों की सूचना का आमंत्रण श्री शर्मा जी को भी प्रेषित किये जाने का लेख किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)