Advertisement

मंडल अम्बिकापुर में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न

मंडल अम्बिकापुर में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न

अंबिकापुर। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आज मंडल अंबिकापुर की कार्यशाला के साथ बैठक संपन्न हुई।
पिछले चुनावों में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं देते हुए जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए सभी लक्ष्य को हम सब ने बढ़ चढ़ कर पूरा किया है, इस बार सरगुजा को डेढ़ लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, सरगुजा में लगातार 3 दिन तक सदस्यता अभियान में हम सब मिल कर मेहनत करेंगे और लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक 6 वर्षों में यह सदस्यता अभियान चलाया जाता है पिछली बार 2016 एवं 2019 में सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें सरगुजा जिले में लगभग 90 हजार सदस्य बने थे। जिले के प्रत्येक बूथ में अभियान चलाकर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने तय किया है। भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यों को फिर से सदस्य बनना होगा।
बैठक में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर, 3 सितंबर को प्रदेश स्तर पर, 4 सितंबर को जिला स्तर पर, 5 सितंबर को मंडल स्तर पर तथा पांच सितंबर को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि हम सब भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर पूरी गंभीरता के साथ सदस्यता अभियान के प्रक्रिया को पूरा करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के लिए हमें ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है, क्योंकि जहां इंटरनेट नेटवर्क कमजोर है, वहां हमें मैनुअल फॉर्म भर कर सदस्य बनना है। आगे उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी वर्ग के साथ भाजपा विचारधारा वाले अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम हमें करना है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह सदस्यता अभियान का पर्व है, और हमें समर्पित हो कर इस पर्व के लक्ष्य को पूरा करना है।
वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत और समर्पण के कारण हीं आज हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जाने जाते हैं। राष्ट्र की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान में हमें पूरे मन से लगना है।

मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस बार अम्बिकापुर मंडल के समर्पित कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर कीर्तिमान स्थापित करेंगे।कार्यक्रम का संचालन प्रेमानंद तिग्गा ने एवं आभार प्रदर्शन मयंक जयसवाल ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM