Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के कोविड-19 टिकाकरण कार्ड में त्रुटि पर सामुदायिक केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी ने किया त्रुटि सुधार*

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के कोविड-19 टिकाकरण कार्ड में त्रुटि पर सामुदायिक केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी ने किया त्रुटि सुधार*

सक्ती:- वर्तमान समय में पूरे देश में चल रहे कोविड-19 के टीकाकरण कार्य को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति द्वारा भी छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार टीकाकरण का कार्य विकास खंड के निर्धारित वैक्सीनेशन सेंटर में किया जा रहा है, तथा विगत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के कोविड-19 टीकाकरण का रिकार्ड जो कि हितग्राहियों को वैक्सीनेशन के बाद दिया जाता है उस कार्ड में कार्ड के ऊपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव की फोटो प्रकाशित करवाई गई थी, तथा फोटो के नीचे दोनों ही के ही पद नाम भी लिखे हुए थे, किंतु त्रुटिवश प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की फोटो के नीचे उनके मूल विभाग की जगह त्रुटिवश मुख्यमंत्री लिखा गया था, जिस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी ने 27 जून को एक अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त त्रुटि सुधार करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की फोटो के नीचे पदनाम को मुख्यमंत्री की जगह माननीय स्वास्थ्य मंत्री पढ़े जाने की बात कही है, तथा खंड चिकित्सा अधिकारी के अनुसार उनके द्वारा जो हितग्राहियों को देने के लिए कार्ड प्रकाशित करवाए गए थे उसमें से कुछ कार्ड ही हितग्राहियों को दिए गए हैं, तथा जिन हितग्राहियों को कार्ड दिए गए हैं उन सभी कार्डो को पुनः मितानीनो एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से वापस लेकर नए त्रुटि सुधार कर संशोधित कार्ड जारी करने की भी बात कही है, तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधरी ने उपरोक्त पूर्व में प्रकाशित कार्ड प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण ऐसा होना बताया हैै

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जांजगीर चांपा से आनंद केवट की रिपोर्ट…..

?????????????

?????????????

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05