Advertisement

भाजपा सरकार में राशन माफिया फल फूल रहे हैं, गरीब भूखे मरने मजबूर

साय सरकार में रमन सरकार की तरह हो रहा है पीडीएस घोटाला

रायपुर//प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि साय सरकार में रमन सरकार की तरह ही पीडीएस घोटाला हो रहा है। भाजपा की सरकार में राशन माफिया फल फूल रहे हैं, गरीब जनता भूखे मरने मजबूर है। पिछले 9 महीने से प्रदेश की गरीब जनता राशन के लिए भटक रही है, राशन दुकानों में स्टॉक और वितरण का भौतिक सत्यापन नहीं हो रहा है, कमीशनखोरी, कालाबाजारी और भ्रष्टाचार बेलगाम हो चुका है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन खुले बाज़ार में बिक रहा है और सत्ता के संरक्षण में राशन माफिया बेखौफ हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिस तरह से रमन सरकार के दौरान 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर 36 हजार करोड़ का राशन घोटाला हुआ उसी दिशा में साय सरकार आगे बढ़ रही है, तरह से अब फिर से भ्रष्टाचार के नए नए तरकीब आजमाए जा रहे हैं, बड़े पैमाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन को खुले बाजार में खपाया जा रहा है। भाजपा की सरकार ने आते ही 76 लाख 94 हजार से अधिक राशन कार्ड को निरस्त करके अपनी तस्वीर लगवाने के लिए नए राशन कार्ड के लिए लाइन लगवा कर गरीब जनता को परेशान किया, फिर प्रति यूनिट 7 किलो के स्थान पर कटौती करके 5 किलो कर दिया, 35 किलो के बजाय केवल 25 किलो चावल देने का अन्याय पूर्ण फ़ैसला लिया और उसके बाद अब जनता से उनके हक का राशन छीनने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पिछले 9 महीने से प्रदेश की जनता अपने हक के राशन के लिए दर-दर भटकने मजबूर है। सहकारी उपभोक्ता दुकानों से चना, गुड़, शक्कर और केरोसिन पूरी तरह से गायब है, चावल गेहूं खुले बाजार में बेचे जा रहे हैं और भाजपा की सरकार राशन माफियाओं के खिलाफ़ कार्यवाही करने के बजाय शुतुरमुर्ग की तरह रेत में मुंह छुपा कर समस्या से ही इंकार कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57