Advertisement

विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 18 सितम्बर को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 18 सितम्बर को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर //जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 18 सितम्बर 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक जिप्पी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर दुर्गेश्वर दुबे उपस्थित रहेंगे। जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रेशियन के 40 पद, कुक के 05 पद, ऑफिस ब्वॉय के 05 पद एवं रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव के 15 पदों पर भर्ती की जानी है। इस प्रकार कुल 65 पदों की भर्ती किया जाना है, जिस हेतु योग्यता न्यूनतम 10वीं सहित आईटीआई उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम, संभावित वेतन 12 हजार रुपये से 18 हजार रुपये एवं 20 हजार रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो इन पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 18 सितम्बर 2024 को 11ः00 बजे से सायं 04ः00 तक लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47