Advertisement

मुख्यमंत्री साय राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन 17 सितम्बर को 49.43 करोड़ की राशि का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री साय राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन 17 सितम्बर को 49.43 करोड़ की राशि का करेंगे वितरण!

रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए की राशि केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण करेंगे। कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर जोरा रायपुर में दोपहर 1 बजे से आयोजित इस सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सर्न्न्मिाण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 47 हजार 726 निर्माण श्रमिकों 38 करोड़ 37 लाख 10 हजार 652 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 6873 श्रमिकों को 9 करोड़ 86 लाख 58 हजार 500 रूपए एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत 2496 श्रमिकों को 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार 142 रूपए की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47