Advertisement

भिलाई में आल इंडिया पोलिस योग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन

अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई में आल इंडिया पोलिस योग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ।

भिलाई//कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण, समापन समारोह में डॉ.जयदीप आर्य महासचिव भारत योगासन,अध्यक्ष हरियाणा योग आयोग का आगमन हुआ।
छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मेजर सिंह व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र पटेल व अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला व गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय अभिनन्दन किया।

इस कार्यक्रम के कॉम्पिटिशन मैनेजर जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यो के अतिरिक्त बी.एस.एफ,ए.एस.एफ व आई.टी.बी.पी. के जवानों ने भी इस योग प्रतियोगिता में भाग लिया है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से पुलिस सुरक्षा बल के जवानों को मानसिक व शारिरिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाये रखने हेतु योग को नियमित जीवनशैली मे आत्मसात करना था।

सम्पूर्ण कार्यक्रम डायरेक्टर यश परासर योगासन भारत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

योग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि डॉ. जयदीप आर्य,आई.पी.एस.रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर,प्रज्ञा मेश्राम मैंम ए.सी.पी.दुर्ग,रचित कौशिक पदाधिकारी योगासना भारत,भानुप्रताप साहू सह-राज्य प्रभारी युवा भारत व अन्य अतिथियों के करकमलों से मेडल पहनाकर पुरूस्कृत किया गया।

युवा भारत के प्रांत कोषाध्यक्ष खिलेंद्र साहू शिक्षक ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायक गण शैलेंद्र विशि,भोजेन्द्र साहू,हितेश तिवारी,मधुस्मिता पंडा,संजय वस्त्रकार व कार्यकर्ता के रूप में उधो राम साहू जी अध्यक्ष योग एसोसिएशन जिला दुर्ग,संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष,धीरेंद्र वर्मा,अभय खनंग,गजेंद्र ठाकुर,सुमन भारती, तिजऊ साहू,नीतू गुप्ता,शोभा सोनी,मनोरमा पांडे,टीना साहू,मोनिका साहू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम की जानकारी प्रशान्त साहू युवा भारत सह-प्रभारी जिला दुर्ग ने दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57