Advertisement

स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अमूल्य – सांसद महेश कश्यप

स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अमूल्य – सांसद महेश कश्यप

सांसद महेश कश्यप ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ

सांसद, महापौर, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

जगदलपुर// मंगलवार को जगदलपुर शहर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में, ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नगर निगम के स्वच्छता दीदियां भी उपस्थित हुए। इस दौरान क्रीड़ा मैदान और कन्या पालिटेक्निक मैदान साफ किए गए। वहीं, विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए बस्तर और गांधी जी के चश्मे की मानव श्रृंखला बनाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर सांसद कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साफ-सफाई और स्वच्छता को मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर सभी लोगों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। हमारे जीवन में पूज्य बापूजी की यह प्रेरणादायक कार्रवाई अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बापूजी की स्वच्छता की पहल को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम सब मिलकर अपने शहर, गांव और राज्य को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सक्रिय रूप से भाग लें। वहीं दूसरों को भी स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करें। साथ ही, महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने इस अवसर पर उपस्थित सभी को स्वच्छता एवं साफ-सफाई की ओर प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए साफ-सफाई के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47