हीरालाल को मिला स्वावलंबन का सहारा

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर आज जन संवाद कक्ष में स्वरोजगार हेतु स्थाई साधन मोडिफाइड सिलाई मशीन प्रदान की गई ।इस संबंध मे ज्ञात हो कि विगत लगभग 20 दिवस पूर्व कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आवेदक हीरालाल ने स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन की मांग की थी।आवेदक हीरालाल रामानुजनगर का निवासी है जो की पोलियो से ग्रसित है और दोनों पैरों से विकलांग है । इन समस्त तथ्यों को ध्यान देते हुए कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने श्रम विभाग को निर्देशित किया की यथासंभव तथा आवेदक के सुविधा अनुसार चलाई जा सकने वाली सिलाई मशीन प्रदाय किया जाए। श्रम विभाग के अधिकारियों ने इस पर अमल करते हुए पैरों से चलने वाली सिलाई मशीन को अपने निजी खर्चों से हाथ से चलने वाली सिलाई मशीन के रूप में परिवर्तित कर, आज जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थापित जन संवाद कक्ष में कलेक्टर की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
साथ ही कलेक्टर ने अपने संवेदनात्मक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए अंत्या व्यवसायी विभाग को निर्देशित किया कि आवेदक की पात्रता अनुसार स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराएं । वहीं दूसरी ओर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में हीरालाल को प्रदाय की गई ट्राई साइकल जिसकी बैटरी वर्तमान में खराब स्थिति में है उसे 3 सप्ताह के भीतर बदल लिया जाए। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह द्वारा की गई इस पहल से आवेदक खुश है तथा उसने जिला प्रशासन के इस संवेदनात्मक व्यवहार के प्रति अपना आभार प्रकट किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]