Advertisement

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सुपर 100 एवं विनोबा पोल स्टार के युवाओं को किया प्रोत्साहित

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सुपर 100 एवं विनोबा पोल स्टार के युवाओं को किया प्रोत्साहित

लक्ष्य तय करने अवश्य मिलती है सफलता: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह

जेईई एवं नीट की निःशुल्क तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन

रायपुर// रायपुर के शासकीय स्कूलों में जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने मार्गदर्शन देते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही विनोबा पोल स्टार के युवाओं को छात्र-छात्राओं के भविष्य संवारने प्रेरित किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि लक्ष्य तय करने से सफलता अवश्य मिलती है। मेहनत और कड़ी लगन के साथ अध्ययन करने से हर उंचाईयों को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने शैक्षणिक अनुभव भी साझा किए और युवाओं को सफल बनने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विनोबा पोल स्टार के छात्र-छात्राओं को भी बैग भेंट किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि रायपुर के 20 अलग-अलग स्थानों में स्कूली बच्चों को निःशुल्क जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराए गए है। जहां पर प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक अनुभवी शिक्षक पढ़ाते है। उन्हीं में से 100 बच्चों को चयनित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47