Advertisement

भुंजिया समाज के सामुदायिक भवन का संजय नेताम ने किया भूमिपूजन

एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना मंडल द्वारा स्वीकृत भुंजिया समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु समाजजनों की उपस्थिति में एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम पीपरछेड़ी कला में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता माटी झाँखर हिरऊ राम, विशिष्ट अतिथिग् वाल सिंह सोरी प्रदेशाध्यक्ष छग भुंजिया समाज छत्तीसगढ़,फिरतु राम कंवर जिला पंचायत सभापति,भारत दीवान जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद, नरेंद्र ध्रुव, अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग गरियाबंद,वीरेंद्र कमलेश जनपद सदस्य, सुरेश मानिकपुरी जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस जिला गरियाबंद आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

 

इस दौरान उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के अध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि भुंजिया समाज का अपनी विशिष्ट परंपरा और संस्कृति के कारण देश प्रदेश में अलग ही स्थान है। अपनी एकता और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर भुंजिया समाज सदैव प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। भुंजिया जनजाति समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करते हुए आज हम सब को हर्ष की अनुभूति कर रहा है। झाँकर हिरऊराम ने कहा कि समाज के गतिविधियों के संचालन और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भुंजिया समाज को एक अदद सामुदायिक भवन निर्माण की आवश्यकता थी जो आदिवासी विकास परियोजना के सौजन्य से पूरा होने जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भारत दीवान ने कहा कि भुंजिया समाज के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष का दिन है, हमारे समाज के विकास के लिए गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना का उद्देश्य फलीभूत हो रहा है। परियोजना मंडल के माध्यम से भुंजिया जनजाति समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन होना समाज के लिए गर्व की बात है। यह सामुदायिक भवन सिर्फ सामुदायिक भवन न होकर समाज के विकास का मंच बनेगा ऐसी आशा करते हैं। कार्यक्रम का संचालन यशवंत सोरी और आभार प्रदर्शन शिक्षक सोरी ने किया।

 

इस दौरान ग्राम पंचायत मौहाभाठा सरपंच श्री शोभाराम सोरी, आआदिवासी कांग्रेस म जिला उपाध्यक्ष मूल सिंह ठाकुर,बीसरू राम भुंजिया,रितो राम भुंजिया,राजा राम भुंजिया, दीपेश दीवान, घनश्याम देवांगन, श्रीमान यशवंत सोरी, श्री रामनाथ मरकाम ,संतोष सॉरी ,

श्री ईश्वर मरई , खगेश्वर भंवर , सुरेश मरकाम , देवलाल मरकाम ,सहित जनजाति समाज के लोग उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57