Advertisement

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद// कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 08 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम भलेसर की मृतिका श्रीमती नीरा ध्रुव, ग्राम अमावश के मृतक श्री प्रियांश जांगड़े तथा पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम राजपुर के मृतक श्री सुरेन्द्र बरिहा, ग्राम पण्डरीपानी की मृतिका श्रीमती अनिता भोई, ग्राम छोटेलोरम के मृतक श्री राजकुमार खड़िया के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरनईदादर की कु. नबिका उर्फ और सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत अंबेडकर नगर 01 की कु. प्रभाषिनी निराला तथा गाज गिरने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम खैरखुटा के मृतिका श्री चन्द्रमणी कोड़ाकू के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47