Advertisement

क्रियान्वयन एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निगरानी समिति गठित

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के सफल क्रियान्वयन, बाधाओं तथा शिकायतों के निराकण हेतु जिला स्तर पर निगरानी एवं शिकायत निवारण समिति गठित की गई है। यह समिति कलेक्टर  संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में बनाई गई है। इस समिति के सदस्य सचिव वनमण्डलाधिकारी, सरगुजा वनमण्डल बनाए गएं है। इस समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, उप संचालक उद्यान, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा, सहकारिता विभाग के उप पंजीयक, लीड बैंक अधिकारी, वृक्षमित्र  ओ.पी. अग्रवाल,  इरफान सिद्दीकी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57