प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा जिले के तहसील दरिमा के ग्राम करजी निवासी शिबुराम आत्मज बडगू राम की मृत्यु 20 फरवरी 2020 को कुआं के पानी में डूबने से हो गई थी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक की पत्नी तारमती को प्रदान करने के लिए 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उन्होेंने तहसीलदार अम्बिकापुर को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु आदेशित किया है।













