छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

जल संवर्धन के लिए नरवा स्ट्रक्चर की संख्या को बढ़ाएं-कलेक्टर

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण यात्रिंकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर नरवा डीपीआर तैयार करने के संबंध में समीक्षा की। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से नरवा डीपीआर का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमे पहले क्लस्टर के लिए 2021-22 जल संवर्धन के लिए नरवा चिन्हांकन तथा प्लानिंग के बारे में विस्तार के चर्चा किया गया। उन्होंने जिले में जल संवर्धन की वृद्धि के लिए नरवा में स्ट्रक्चर की संख्या बढ़ाने के निर्देश सभी विकासखण्डों के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारियों को दिए।  कलेक्टर ने कहा कि आरईएस के अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने साईट का पुनः निरीक्षण करें और नरवा स्ट्रक्चर की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। नरवा कार्य का लगातार निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण सभी एसडीओ करें। इसी तरह से नरवा के पुराने कार्य का निरीक्षण कर उसके सकारात्मक प्रभाव की समीक्षा कर नए संरचना निर्माण से जल संवर्धन की संभावना तलाशे। उन्होंने कहा कि नए स्ट्रक्चर में जल संवर्धन के तहत भूजल स्तर में वृद्धि, सिंचित क्षेत्र में वृद्धि, मिट्टी कटाव की रोकथाम तथा आम जनता की सहूलियत का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी विकासखण्डों के द्वारा तैयार डीपीआर को देखकर स्ट्रक्चर की संख्या को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता  व्ही.के. मिंज सहित नरवा के सभी नोडल अधिकारी और एसडीओ उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!