Advertisement

यात्री किराया बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह एवं सरगुजा संभाग के संभागीय अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन के नेतृत्व में कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह एवं संभागीय अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि 2018 अंतिम बार यात्री भाड़ा बढ़ाया गया था, तब डीजल की कीमत 60 रुपये थी, आज 98 रूपये प्रति लीटर है। डीजल और बसों के पार्ट्स की कीमतें बढ़ी है, ऐसे में पुराने यात्रीभाड़े पर बसों का संचालन संभव नहीं है। पिछले डेढ़ साल से घाटे में व्यवसाय कर रहे बस संचालक और बस व्यवसाय से जुड़े 108000 परिवारों के सामने भूखे मरने की स्थिति बन गई है। संघ ने यात्री किराया 40 प्रतिशत बढ़ाने, किराया वृद्धि के संबंध में स्थाई नीति बनाने तथा बसों एवं परमिट के निष्प्रयोग के लिए 2 महीने की सीमा समाप्त करने की मांग की है साथ ही उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य पहले ही यात्री किराया बढ़ा चुके हैं। मांगे ना माने जाने पर आगामी 8 जुलाई को प्रदेश भर में बस संचालक व व्यवसाय से जुड़े लोग परिवार सहित बसों की बारात निकालेंगे। 12 जुलाई को राजधानी रायपुर में महा धरना तथा 13 जुलाई से प्रदेश भर में अनिश्चितकाल के लिए बसें बंद कर दिया जाएगा। मांगे पूरी ना होने की स्थिति में 14 जुलाई को बस संचालक खारुन नदी में जल समाधि लेंगे। ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह ,संभागीय अध्यक्ष मो शहाबुद्दीन, नूरे हक, त्रिलोचन सिंह बाबरा, महेंदर सिंह छाबड़ा, प्रदीप अग्रवाल, राधे कृष्ण गुप्ता, फिरोज आलम, जावेद आलम, लखपति सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रविन्द्र सिंह बेदी, गुरभेज सिंह छाबड़ा ,वासिम अख्तर सहित अन्य शामिल थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47