Advertisement

सेंट्रल लाइब्रेरी को ग्रीन ऑक्सी रीडिंग जोन बनाने कृत संकल्पित – डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर

नालंदा परिसर सेंट्रल लाइब्रेरी रायपुर को ऑक्सी रीडिंग जोन बनाने के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति के एल वर्मा, विशिष्ट अतिथि विकास उपाध्याय, विधायक एवं संसदीय सचिव, अमिताभ दुबे संस्थापक ग्रीन आर्मी, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, अध्यक्ष, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर चांगोराभाठा, किशोर बरड़िया सीए, के कर कमलों से वृक्ष पूजा एवं भूमि पूजन किया गया, मंत्रोच्चार विनीत शर्मा द्वारा किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा की हमारे पेड़ तभी सुरक्षित रह पाएंगे जब हम पेड़ लगाने के पहले इन 5 बातों पर विशेष ध्यान देंगे- अनुमति, सुरक्षा, पानी, देखभाल और निरीक्षण । यदि इन पांच बातों का ध्यान रखें तो हमारा वृक्षारोपण जरूर सफल होगा, हमने विगत 5 वर्षों में जो 1 लाख पौधे लगाए हैं उनमें से 80% पौधे सुरक्षित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि हम नालंदा परिसर सेंट्रल लाइब्रेरी को ग्रीन ऑक्सी रीडिंग जोन के रूप में देखना चाहते हैं, जिसके लिए लगातार विगत 3 वर्षों से प्रतिवर्ष 100 पेड़ लगाए जा रहे हैं, ग्रीन आर्मी का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है रायपुर को ग्रीन रायपुर बनाने मेरा सभी रायपुर वासियों से अनुरोध है कि वृक्षारोपण करने के लिए आगे आए । इस अवसर पर कुलपति केएल वर्मा  ने कहा कि ग्रीन आर्मी लगातार अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु वृक्षारोपण कर मॉ धरती में हरियाली ला रहे हैं, मुझे कई अवसर पर आने का मौका मिला। इसके पश्चात सभी पर्यावरण प्रेमियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया जिसमें पीपल, नीम, बरगद, आंवला आम, कटहल, व अन्य पौधे रोपित किये गये । इस अवसर पर सी.ए व डॉक्टरो को सम्मानित कर मिठाई खिलाया गया। हितेश दीवान द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सीए किशोर बरड़िया, एन आर नायडू, सीए ब्रांच के सुरेश बाधान, अनंत धर शर्मा, हितेश दीवान, विनीत शर्मा, कमलेश शर्मा, डॉ मनोज ठाकुर, मोहन वर्ल्यानी, लक्ष्य चौरे, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, ललित कांकडे, महेंद्र कश्यप, शिव साहू, शशिकांत यदु,, रिंकू साहू, सनत देवांगन, नालंदा केंपस के संचालिका मैडम, पाठक मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57