Advertisement

मिराज सिनेमाज़ का जमशेदपुर में पहला मल्टीप्लेक्स लॉन्च,टिकट 149 से शुरू

मिराज सिनेमाज़ का जमशेदपुर में पहला मल्टीप्लेक्स लॉन्च,टिकट 149 से शुरू

जमशेदपुर: भारत की तीसरी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन्स में से एक, मिराज सिनेमाज़ ने जमशेदपुर, झारखंड में अपना पहला मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया है। गोलमुरी रोड पर स्थित चंद्रा पैसिफिक मॉल की 5वीं मंजिल पर बना यह तीन-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शहर में मनोरंजन के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। इस खास मौके पर प्रारंभिक टिकट दरें मात्र ₹149/- से शुरू हो रही हैं, ताकि सभी को उच्च गुणवत्ता वाले मनोरंजन का अनुभव मिल सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस नए मल्टीप्लेक्स में कुल मिलाकर 657 सीटों की क्षमता है, जिनमें से 28 लग्ज़री रिक्लाइनर्स सीटें हैं। सिनेमा प्रेमी यहाँ बारको 2के प्रोजेक्शन सिस्टम और डॉल्बी 7.1 सराउंड साउंड का आनंद ले सकते हैं, जो हर सीन को जीवंत बना देते हैं। साथ ही, मिराज सिनेमा में हार्कनेस के कैलारस एक्ससी स्क्रीन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो किसी भी कोण से शानदार दृश्यता और स्पष्टता प्रदान करती है।

मिराज ग्रुप के वाइस चेयरमैन मन्त्राराज पालीवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘ जमशेदपुर में यह लॉन्च हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हम पूरे भारत में अपनी उपस्थिति को विस्तार दे रहे हैं।’ वहीं मिराज एंटरटेनमेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित शर्मा ने कहा, ‘जमशेदपुर में हमारा पहला मल्टीप्लेक्स खोलने पर हम बेहद उत्साहित हैं।’

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47