Advertisement

धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुन्द/ महासमुंद जिले सहित पूरे प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई इन व्यवस्थाओं से किसानों में उत्साह का माहौल है। खेतों में धान की कटाई कर रहे किसानों को इस बार समर्थन मूल्य के रूप में 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलने से विशेष खुशी है। ग्राम बरोंडाबाज़ार के धान खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे पानी, छाँव, तिरपाल और हमाल की पूरी तैयारी कर ली गई है। समिति प्रबंधक ने बताया कि इस केंद्र में 1832 पंजीकृत किसान और 78 नए किसान हैं, जो सात गांवों से आते हैं।
ग्राम लाफिन कला के किसान राधाराम साहू ने कहा कि उन्होंने 5 एकड़ में फसल ली है, और इस बार सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि की संभावना है। ग्राम बरोंडाबाज़ार के किसान छगन लाल बांधे ने खुशी जाहिर की कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा अब 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की जा रही है, सरकार अपना वादा निभा रही है। इस बार अब जेब में ज़्यादा पैसे आयेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार की प्रयासों से अब लागत में भी ज़्यादा अंतर नहीं आया है। इसलिए 3100 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदने से बचत भी ज्यादा होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47