पैसे ने देने पर प्राइवेट अस्पताल ने 3 साल की बच्ची को फटे पेट किया बाहर, हुई मौत

पैसे ने देने पर प्राइवेट अस्पताल ने 3 साल की बच्ची को फटे पेट किया बाहर, हुई मौत

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आज एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां प्राइवेट हॉस्पिटल का एक अमानवीयता देखने को मिला है. यहां इलाज के लिए पूरी रकम दे पाने में परिवार ने असमर्थता जाहिर की, जिसके बाद 3 साल की बच्ची को ऑपरेशन टेबल से बिना पेट का सिले ही बाहर कर दिया गया. पैसों के बिना इलाज के अभाव में बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. मामला सामने आने के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने मामले की जांच के आदेश दिए है.

दरअसल, प्रयागराज के करेली इलाके के रहने वाले ब्रह्मदीन मिश्रा की 3 साल की बेटी को पेट में बीमारी थी. मां-बाप ने इलाज के लिए प्रयागराज के धूमनगंजके रावतपुर एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. कुछ दिन बाद बच्ची के पेट का ऑपरेशन किया गया और फिर दोबारा पेट का ऑपरेशन किया गया. बच्ची के पिता के मुताबिक इस ऑपरेशन का डेढ़ लाख रुपए ले लेने के बाद भी हॉस्पिटल प्रशासन ने 5 लाख की डिमांड की. जब रुपए नहीं दे पाए तो बच्चे सहित हॉस्पिटल प्रशासन ने परिवार को बाहर भेज दिया और कहा अब इसका इलाज यहां नहीं हो पाएगा.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर कई हॉस्पिटल तक गए. लेकिन सभी हॉस्पिटलों में बच्ची को लेने से मना कर दिया गया. कहा गया कि बच्ची की हालत बहुत क्रिटिकल है, वह नहीं बच पाएगी. बच्ची जिंदगी की जंग हार गई और उसने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. मृतक बच्ची के पिता का आरोप है कि डॉक्टर्स ने बच्ची के ऑपरेशन के बाद सिलाई, टांका नहीं किया और परिवार को ऐसे ही सौंप दिया. इसी वजह से दूसरे हॉस्पिटल ने बच्ची को लेने से मना कर दिया. बाद में इलाज के अभाव में बच्ची ने दम तोड़ दिया.

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]