
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ से पार
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए टीकों की संख्या आज एक करोड़ को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग से आज रात आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहली और दूसरी दोनों खुराक को मिलाकर अब तक एक करोड़ 46 हजार 995 टीके लगाए गए हैं। राज्य में 83 लाख 64 हजार 313 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 16 लाख 82 हजार 682 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












