Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 04 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

बघेल ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा है कि स्वामी जी का ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का आह्वान युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बघेल ने कहा कि स्वामी जी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि स्वामी जी ने रायपुर में अपने बचपन का कुछ समय बिताया। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ आज स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05