Advertisement

नवपदस्थ आईजी सरगुजा ने थाना सूरजपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण।

नवपदस्थ आईजी सरगुजा ने थाना सूरजपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री रतनलाल डांगी ने शनिवार को थाना सूरजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता की मौजूदगी में थाना प्रभारी से अपराध व क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
पुलिस महानिरीक्षक डांगीने थाना प्रभारी को लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए और थाना के पंजियों का अवलोकन कर निरीक्षण पंजी में टीप दर्ज की। उन्होंने पुराने जप्त वस्तुएं एवं वाहनों पर अपराध क्रमांक, धारा लेख कराने के साथ ही जब्त वाहनों का निराकरण शीघ्र कराने के अलावे निगरानी, माफी बदमाशों को चेक करने एवं थाना भवन व परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। तदुपरान्त उन्होंने थाना अजाक का भी आकस्मिक निरीक्षण कर थाना प्रभारी से उपलब्ध बल की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज व थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला उपस्थित रहे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47