Advertisement

देवभोग- ग्राम कुम्हडी कला में सिंचाई विभाग के पुलिया का अप्रोच स्लैब दबा,महीने भर पहले हुआ था निर्माण विभागीय अधिकारी पर उठा सवाल

गरियाबंद:सिंचाई विभाग के पुलिया का अप्रोच स्लैब दबा,महीने भर पहले हुआ था निर्माण विभागीय कार्यप्रणाली पर उठा सवाल

देवभोग। विभाग के द्वारा महीनेभर पहले कुम्हड़ई कला गॉव से करीब 150 मीटर दूरी पर पाइप डालकर बनाया गया पुलिया का अप्रोच स्लैब दब गया है। वही स्लैब दबने से चार पहिया वाहनों को आवाजाही के लिए बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महीनेभर पहले किये गए अप्रोच स्लैब के दबने से विभागीय कार्यप्रणाली के साथ ही गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़ा होने लगा है।  ग्रामीणों के मुताबिक गुणवत्ता को ताक में रखकर काम किया गया,तभी सिंचाई विभाग का पाइप डालकर बनाया गया। पुलिया का अप्रोच स्लैब निर्माण महीनेभर के भीतर दब गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

ठेकेदार ने मनमुताबिक किया कार्य

 

(Gariyaband) अप्रोच सड़क दबने को लेकर इंजीनियर पीआर सिरमोर ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए मनमर्जी से काम करने का आरोप लगाया है। इंजीनियर के मुताबिक ठेकेदार को अभी स्लैब करने के लिए मना किया गया था,लेकिन ठेकेदार ने ना ही एसडीओ का सुना और ना ही इंजीनियर का। इसके बाद उसने अप्रोच में स्लैब डाल दिया। इंजीनियर ने कहा कि ठेकेदार से कहा गया था कि मुरम डालकर उस जगह को बराबर किया जाए। इसके बाद मिट्टी धसकने लायक नही होने की स्थिति में कांक्रीट करना है। इंजीनियर ने कहा कि ठेकेदार को काम को सुधारने के लिए कहा गया है। वहां कीचड़ से निजात दिलाने के लिए मुरम डालकर सड़क को ठीक किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57