गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 6.78 करोड़ रूपये के 75 विकास कार्यां का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 6.78 करोड़ रूपये के 75 विकास कार्यां का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर, 4 जुलाई 2021
गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह में जिले की जनता को 6 करोड़ 77 लाख 98 हजार रूपये की लागत से 75 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 4 करोड़ 3 लाख 47 हजार रूपये की लागत के 46 कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड 74 लाख 51 हजार रूपये की लागत के 29 कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरिया जिले के समेकित विकास के लिए संकल्पित है। आम आदमी तक मूलभूत सुविधाएं ले जाने और सभी का जीवन स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गृह मंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में मुख्य रूप से 2 करोड़ 18 लाख रूपये के 20 मवेशी आश्रय स्थल, लगभग 80 लाख रूपये के पहुंच मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण, 20 लाख रूपये के नवीन ग्राम पंचायत सह उचित मूल्य दुकान, 12 लाख रूपये से अधिक की लागत से मल्टीयुटिलिटी सेंटर शामिल हैं। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]