Advertisement

आगामी तीसरी लहर से बचाव हेतु सभी की सहभागिता जरूरी – मंत्री गुरु रूद्रकुमार

दुर्ग : आगामी तीसरी लहर से बचाव हेतु सभी की सहभागिता जरूरी – मंत्री गुरु रूद्रकुमार

कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह में शामिल हुए गुरु रूद्रकुमार

दुर्ग/ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मुख्य आतिथ्य में डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिले के शासकीय रेलवे विद्यालय जोन 2, चरोदा के प्रांगण में अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि डॉक्टर्स डे समारोह देश के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। अस्पताल में प्रत्येक डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाफ ने दिन-रात अथक प्रयास करके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले एक-एक मरीज की जान बचाने के लिए संघर्ष किया है। इन सभी कोरोना वारियर्स डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने भिलाई क्षेत्र की अनेक समाज सेवको सहित कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों एवं समस्त मेडिकल स्टाफ, पुलिस विभाग, समाज सेवी संस्था का सम्मान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, बैच लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसका कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे कांग्रेस मजदूर यूनियन व नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के पार्षद श्री जीत सिंह एवं पार्षद श्रीमती किरण राजू नायडू के द्वारा आयोजित की गई। सम्मान समारोह का संचालन श्री डी. विजय कुमार ने किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर डॉ. के.सी बाघ, डॉ. बी.के.टोप्पो, डॉ. श्रीमती शांति पूर्ति, डॉ. शुभम सावंत, डॉ. ए बी केरकेट्टा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. आदित्य नारायण शर्मा, डॉ. स्मृति पांडे, एम.रामाराव, टी रमन्ना राव, रेलवे मजदूर कांग्रेस के अनु चाको, राजू नायडू, सुधाकर, ए शेष बाबू, पुलिस विभाग से थाना प्रभारी भिलाई-3 विनय सिंह बघेल, शासकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी चरोदा महेंद्र पांडे, सिविल डिफेंस से कोटेश्वर राव, रत्नेश साहू, जयशंकर शर्मा, बी तुलसी राव, नगरपालिक निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त डॉ. कीर्तिमान सिंह राठौर, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, नगर पालिक निगम भिलाई सभापति विजय जैन, एल्डरमैन संजय साहू, श्रीमती रानी वर्मा , दिलीप ध्रुव, पार्षद राजेश दांडेकर, संगीत शोरी, किरण राजू नायडू, जीत सिंह, राम सूर्यवंशी, पदाधिकारीगण एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57