
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
डाॅक्टर लालचंद यादव बने जिला स्तरीय सतर्कता समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर खाद्यमंत्री अमरजीत भगत की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर लालचंद यादव अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा को कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित – जिला स्तरीय सतर्कता समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डॉक्टर यादव शासन द्वारा स्थापित सभी पीडीएस दुकान, धान संग्रहित केंद्र, मध्यान भोजन व सूखा राशन वितरण आदि सभी खाद्य से सम्बंधित शासकीय केंद्रों में निगरानी रखने का कार्य करेंगे। डॉक्टर लालचंद यादव की नियुक्ति से सभी समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।











