Advertisement

उद्योगपतियों की तरह ही आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट दे सरकार

उद्योगपतियों की तरह ही आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट दे सरकार

उद्योगपतियों को डीजल पर 17 प्रतिशत वैट, किसान आम जनता से 24 प्रतिशत ये कहाँ का न्याय है?

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की तरह ही किसान, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बस, टैक्सी, होटल व्यवसायी, कार, टेक्टर, सहित डीजल का उपयोग करने वाले आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट दे। सरकार दोहरी रवैया न अपनाये। राहत देने में भेदभाव न करे। सरकार का उद्योगपतियो को वैट में राहत देने का फैसला भाजपा के जन विरोधी होने प्रमाण है। प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में वैट टैक्स में 8 प्रतिशत राहत दिया गया है 24 प्रतिशत की जगह उनसे 17 प्रतिशत वैट लिया जायेगा। उद्योगपतियों के अलावा अन्य वर्ग को डीजल में 24 प्रतिशत वैट देना होगा। ये अन्याय है। डीजल में 17 प्रतिशत वैट आम जनता के लिए भी लागू हो। साथ ही पेट्रोल में भी वैट की दर कम किया जाये।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल डीजल की महंगे दरो से हर वर्ग आफत में है। लेकिन भाजपा सरकार की नीति मां और मौसी वाली है। भाजपा को चंदा देने वालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश की तीन करोड़ आबादी को सामने रखकर सरकार को फैसला करना चाहिए।सरकार तत्काल डीजल में 17 प्रतिशत वैट सभी के लिए लागू। गरीब जनता को लूटना बंद करे। सरकार सभी वर्गों के लिए डीजल में 17 प्रतिशत वैट लागू करे नही तो कांग्रेस सरकार के भेदभाव नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन आमजनता की लड़ाई लड़ेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM