Advertisement

मनरेगा एवं आवास योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने डीआरडीए सभागार में मनरेगा एवं आवास योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

इस दौरान वित्त वर्ष 2021-22 एवं उसके पूर्व की लंबित 17263 योजना को तीव्र गति से एक सप्ताह के अंदर योजनाओं की समीक्षा कर मनरेगासॉफ्ट में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में प्रखंड हुसैनाबाद में 5348,पाटन में 2766 एवं पाटन में 1165 योजनाएं लंबित है।इन सभी संबंधित बीडीओ को कार्य पूर्ण करने को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही गयी।मानव दिवस सृजन की समीक्षा में पाया गया कि माह जनवरी 2025 तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रखंड मेदिनीनगर द्वारा 37.27 प्रतिशत, पाटन द्वारा 43.39 प्रतिशत, हुसैनाबाद द्वारा 46.01 प्रतिशत, बिश्रामपुर द्वारा 46.51 प्रतिशत तथा पांकी द्वारा 49.95 प्रतिशत किया गया है।इसपर उन्होंने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए पंचायत वार समीक्षा कर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायत को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने,मानदेय में कटौती करने तथा कार्य मुक्त करने की अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे उन्होंने शत प्रतिशत आधार सीडिंग,जॉब कार्ड वेरिफिकेशन,तथा जियो टैग कराने का निर्देश दिया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM